Home » नेशनल » Indigo Crisis:डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

Indigo Crisis:डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को फ्लाइट देरी, रद्द होने और ऑपरेशनल चूक पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है, वरना दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के नोटिस में लिखा है कि 24 घंटे के भीतर कारण बताएं कि आपके विरुद्ध उपर्युक्त उल्लंघनों के लिए एयरक्राफ्ट रूल्स तथा नागर विमानन आवश्यकताओं के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही यह भी लिखा कि निर्धारित अवधि में आपका उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में मामले का एकतरफा निपटारा किया जाएगा DGCA ने गंभीर लापरवाही मानते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए हैं।

देश में इंडिगो की उड़ानों में लगातार पांच दिनों से हो रही देरी और रद्दीकरण के बीच केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। बड़ी संख्या में यात्रियों को हुई परेशानी के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि पूरा मामला जांच में है और जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई तय होगी।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के साथ लंबी बैठक की। बैठक में उड़ानों में लगातार आ रही बाधा, यात्रियों की फंसी हुई बुकिंग, रिफंड और एयरलाइन की जिम्मेदारियों पर कड़ा रुख अपनाया गया। सरकार ने एयरलाइन को सामान्य स्थिति बहाल करने और यात्रियों को तुरंत रिफंड देने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल शर्त: चुनाव आयोग व्यापक मतदाता सूची तैयार कर रहा है… आवधिक पुनरीक्षण होना जरूरी

DGCA की जांच समिति का गठन

उड़ानों में बिगड़ी व्यवस्था को देखते हुए DGCA ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है। यह समिति यह पता लगाएगी कि उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का असली कारण क्या है। तकनीकी दिक्कतें, स्टाफिंग समस्या, प्रबंधन की गलती या कोई और वजह। समिति यह भी बताएगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति कैसे रोकी जाए।

यात्रियों की परेशानी पर सरकार की चिंता

देश के कई एयरपोर्ट पर यात्रियों को रात भर फंसे रहना पड़ा। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई और बच्चों, बुजुर्गों समेत हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सरकार ने इंडिगो को आदेश दिया है कि यात्रियों को बिना बहाने तुरंत रिफंड, होटल सुविधा और जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों का कहना है कि अभी प्राथमिकता उड़ान सेवाओं को पूरी तरह पटरी पर लाना है। प्रारंभिक रिपोर्टों के आधार पर एयरलाइन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद किसी भी स्तर की कार्रवाई से सरकार पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल इंडिगो को रोजाना की स्थिति सरकार को लिखित में देनी होगी।

देशभर के एयरपोर्ट वापस पटरी पर

देशभर के एयरपोर्ट पर हालात सामान्य हो गए हैं और सभी जरूरी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्रू की भारी कमी के कारण इंडिगो ने इस सप्ताह बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द कीं थी। शुक्रवार को 1,600 और शनिवार को 800 से अधिक फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। जिससे हजारों यात्री फंस गए थे। सरकार ने बताया कि अब चेक-इन और चेक-आउट सुचारू रूप से हो रहे हैं। वहीं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  ने 25 ग्राउंडेड इंडिगो विमानों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की है।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने टर्मिनल पर फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कुर्सियां, मुफ्त रिफ्रेशमेंट, ज्यादा कस्टमर सर्विस स्टाफ और 24 घंटे चलने वाली हेल्पडेस्क तैनात की है। दोनों टर्मिनलों पर आउटलेट्स को पर्याप्त खाने-पीने का स्टॉक बनाए रखने और सही कीमत रखने के निर्देश दिए गए हैं। रद्द उड़ानों के यात्रियों की निकासी तेज करने के लिए विशेष गेट खोले गए हैं, जहां एयरपोर्ट, एयरलाइन और सीआईएसएफ स्टाफ मौजूद है। बैगेज वापस दिलाने के लिए एक विशेष टास्कफोर्स बनाई गई है, जो तेजी से प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। एयरसाइड ऑपरेशंस और शेड्यूलिंग की चुनौतियों के बावजूद एयरपोर्ट टीम हालात को सुचारू रखने में जुटी है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जम्मू एवं कश्मीर को #रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई 👏 यह ऐतिहासिक उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अद्भुत टीम भावना का प्रतीक है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। यह जीत न केवल खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के अथक प्रयासों का परिणाम है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के खेल प्रेमियों के लिए भी गर्व का क्षण है। हम कामना करते हैं कि टीम भविष्य में भी इसी जोश और जज़्बे के साथ नई ऊंचाइयों को छूती रहे।

उधमपुर, 28 फरवरी: उपायुक्त उधमपुर मिंगा शेरपा ने आज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर के संबद्ध अस्पताल का दौरा किया और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ राष्ट्रीय एचपीवी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबद्ध अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। दौरे के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया, जिनमें ओपीडी, सीटी स्कैन, एक्स-रे, डायग्नोस्टिक यूनिट, सर्जिकल यूनिट, जनरल मेडिसिन विभाग और ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं। उपायुक्त ने जीएमसी प्रशासन के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें संबद्ध अस्पताल के समग्र कार्य संचालन का मूल्यांकन किया गया। बैठक में स्टाफ की उपलब्धता, ओपीडी सेवाएं, बुनियादी ढांचे की स्थिति, दवाइयों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ 200 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल के निर्माण और जीएमसी के अस्थायी भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समयपालन और मरीजों को अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर देते हुए उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा परिसर में स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

जम्मू में उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सभी विकास कार्यों की सख्त निगरानी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया। सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए — देरी, लापरवाही या गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी के लिए कोई स्थान नहीं होगा। हर स्तर पर जवाबदेही अनिवार्य और गैर-परक्राम्य है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

#PeopleFirst #UdhampurPolice **Udhampur Police Trace & Arrest Three Proclaimed Absconders in Different Criminal Cases** Udhampur Police arrested three absconders wanted in different cases who had been evading arrest. *Case-1* An absconder namely *Gourav Bandral S/o Kishore Singh R/o Garnai, District Udhampur* wanted in FIR No. 17/2025 U/S 82(2)/85/351(2)/49 BNS & 4 Dowry Act, was arrested after being declared absconder by the Hon’ble Munsiff Court, Udhampur. *Case-2* Another absconder *Parkash Singh S/o Dharam Singh R/o Dhanunta, Tehsil Panchari, District Udhampur* involved in FIR No. 94/2020 U/S 379 IPC, absconding since 2020, was arrested on a warrant U/S 299 Cr.P.C. issued by the Hon’ble Sub-Judge Udhampur. *Case-3* Meanwhile *Tamana Sharma D/o Nek Ram R/o Gandhi Nagar, District Jammu* wanted in FIR No. 17/2025 U/S 82(2)/85/351(2)/49 BNS & 4 Dowry Act, was apprehended and produced before the Hon’ble Munsiff Court, Udhampur. *Udhampur Police remains committed to ensuring that absconders are traced and brought to justice* Zonal Police Media Centre Jammu Jkp MediacentrePhq Media Centre, PHQ, J&K Police. Udhampur Reasi Range Police