Home » नेशनल » Gdp:’आठ फीसदी ग्रोथ नई रफ्तार का संकेत’; Pm मोदी बोले- दुनिया में हाई ग्रोथ-लो इंफ्लेशन का मॉडल बना भारत

Gdp:’आठ फीसदी ग्रोथ नई रफ्तार का संकेत’; Pm मोदी बोले- दुनिया में हाई ग्रोथ-लो इंफ्लेशन का मॉडल बना भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती और तेजी से बढ़ती विकास दर पर विस्तार से बात की। उन्होंने एक समाचार पत्र के कार्यक्रम के दौरान कहा कि हाल में जारी दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में दर्ज 8% ग्रोथ देश की नई ऊर्जा और बदलते आर्थिक माहौल का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती भूमिका और मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतों का सबूत हैं। दुनिया आज भारत को ग्लोबल ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही है।

अगले 10 साल में गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करना होगा

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि आने वाले 10 वर्षों में भारत को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश का हर क्षेत्र उपनिवेशवादी सोच से बाहर निकलकर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि मैकॉले की नीति, जिसने भारत में मानसिक गुलामी की बीज बोए, वह वर्ष 2035 में 200 साल पूरी कर लेगी। उन्होंने कहा इसका मतलब है कि हमारे पास सिर्फ 10 साल हैं। हमें मिलकर इस मानसिक गुलामी को जड़ से खत्म करना होगा।

ये भी पढ़ें:- ‘वैश्विक कूटनीति विश्वसनीयता पर चलती है, वंशवाद से नहीं’: पुतिन के रात्रिभोज विवाद पर बोली भाजपा

हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ कहकर हमारी संस्कृति को बदनाम किया गया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पुराने आर्थिक विमर्श पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय जब भारत 2–3% की ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रहा था, तब इसे ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ कहा गया। और आज वही लोग हर चीज़ में साम्प्रदायिकता ढूंढते हैं, लेकिन इस शब्द में उन्हें कोई समस्या नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि इस शब्द को किताबों, शोधपत्रों और नीतिगत विमर्श का हिस्सा बना दिया गया, जो उपनिवेशवादी सोच का प्रतीक था।

भारत बना हाई ग्रोथ–लो इंफ्लेशन मॉडल

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए बताया कि जब पूरी दुनिया की ग्रोथ रेट लगभग 3% है और जी-7 देशों की औसत ग्रोथ करीब 1.5%, ऐसे माहौल में भारत लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कभी हमारे देश में महंगाई चिंता का विषय हुआ करती थी, लेकिन आज अर्थशास्त्री भारत की ‘लो इंफ्लेशन’ नीति की चर्चा करते हैं। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि भारत की क्षमता और समस्याओं को हल करने की शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह परिवर्तन नई उम्मीदों, नए आत्मविश्वास और नए भारत के उभरते हुए स्वरूप को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:-  ‘सुप्रीम कोर्ट आम आदमी के लिए है’, सीजेआई सूर्यकांत बोले- मुकदमेबाजी की लागत कम करना लक्ष्य

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की अनछुई क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय तक देश की एक बड़ी क्षमता का उपयोग नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा जब इस अनछुई क्षमता को अवसर मिलते हैं और बिना बाधा के यह देश के विकास में भाग लेती है, तब परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है। आज भारत इसी दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है।

पूर्वी भारत में रिकॉर्ड निवेश

पीएम मोदी ने बताया कि आज पूर्वी भारत में अभूतपूर्व पैमाने पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और उद्योगों में निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों और छोटे कस्बों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे छोटे शहर स्टार्टअप्स और MSMEs के नए हब बन रहे हैं। देश का हर क्षेत्र अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास यात्रा में शामिल हो रहा है।

बिना गारंटी के 37 लाख करोड़ रुपये के मुद्रा लोन दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमने जन विश्वास अधिनियम लाकर सैकड़ों प्रावधानों को डिक्रिमिनलाइज किया है। पहले हालात ऐसे थे कि अगर कोई सिर्फ हजार रुपये का बैंक लोन भी लेना चाहता था, तो बैंक उससे गारंटी मांगते थे, क्योंकि भरोसे की बहुत कमी थी। हमने इस अविश्वास के चक्र को मुद्रा योजना के जरिए तोड़ा। आज देश में लोगों को बिना गारंटी के 37 लाख करोड़ रुपये के मुद्रा लोन दिए जा चुके हैं।

सुधारों से देश की सोच और गति में बड़ा बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा पहले देश में सुधार तब होते थे, जब कोई राजनीतिक मजबूरी होती थी या कोई संकट आ जाता था। लेकिन आज सुधार देश के बड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। आज हर सेक्टर में सुधार दिख रहा है। हमारी गति भी स्थिर है, दिशा भी स्पष्ट है और हमारी नीयत नेशन फर्स्ट है। साल 2025 सुधारों का बड़ा साल रहा है। नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सबसे बड़ा सुधार रहा, जिसका फायदा पूरे देश ने महसूस किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस सेक्टर पर कहा पहले भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में था। हमने इस सेक्टर में सुधार किए और इसे निजी कंपनियों के लिए खोल दिया। इसका असर आज साफ दिख रहा है। कुछ दिन पहले ही मैंने हैदराबाद में स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया। स्काईरूट भारत की निजी अंतरिक्ष कंपनी है। यह कंपनी हर महीने एक रॉकेट बनाने की क्षमता पर काम कर रही है और ‘विक्रम-1’ का निर्माण कर रही है। सरकार ने मंच दिया और हमारे युवाओं ने नए भारत का भविष्य बनाना शुरू कर दिया। यही असली परिवर्तन है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

कुड में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने टेली बाड़ी स्थित मून लाइट बार के पास 7.82 ग्राम हेरोइन के साथ धनंजय प्रताप को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना कुड में एफआईआर संख्या 11/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

चोरी का मामला सुलझा: 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति (एल्यूमिनियम कंडक्टर) बरामद — उधमपुर पुलिस एफआईआर नंबर 10/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस के तहत 18.03.2026 को पुलिस स्टेशन कुद में दर्ज किया गया। यह मामला पीडीडी विभाग के सरकारी ठेकेदार सुखदेव शर्मा की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि 17–18.03.2026 की रात के दौरान पनामा चौक, कुद के पास स्थित रिसीविंग स्टेशन से एल्यूमिनियम बिजली तार (कंडक्टर) चोरी हो गया। जांच के दौरान, पुलिस स्टेशन कुद की टीम ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों — सौरभ शर्मा पुत्र संजय कुमार निवासी धर्मथल नरसू तहसील एवं जिला उधमपुर, संजय कुमार पुत्र सुरम चंद निवासी सुकाटर कुद तहसील चेनानी जिला उधमपुर, तथा विजय कुमार पुत्र हेम राज निवासी बर्मीण तहसील रामनगर वर्तमान पता हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर — को गिरफ्तार किया गया। लगातार पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर लगभग 400 किलोग्राम चोरी किया गया एल्यूमिनियम बिजली तार (कंडक्टर), जिसकी कीमत लगभग ₹1,20,000 है, सुकाटर कुद से बरामद किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Inter-District Drug Peddler Arrested with Heroin at Mand , Rehambal Under the supervision of SHO Rehambal, a police patrolling team of PP Tikri, Police Station Rehambal, while conducting routine patrolling at Mand apprehended one person identified as Varun Panday S/O Rajinder Kumar, resident of New Plot, Janipur, Jammu. During his personal search, approximately 15.60 grams of heroin, concealed in a polypouch, was recovered from the right pocket of his trousers. The accused was arrested on the spot, and FIR No. 56/2026 under Sections 8/21/22 of the NDPS Act has been registered at Police Station Rehambal. Further investigation is underway.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

उधमपुर में 16 गोवंश से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार उधमपुर, 18 मार्च: बुधवार सुबह रौन डोमैल में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने 16 गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, वाहन संख्या JK08E-4932 को सुबह लगभग 6:15 बजे जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में 16 गोवंश बिना किसी वैध अनुमति के ले जाए जा रहे थे। पशुओं को रस्सियों से बेरहमी से बांधा गया था। इस संबंध में पुलिस थाना उधमपुर में धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है, अधिकारियों ने बताया।